By Mahima Sharan11, Dec 2023 06:05 PMjagranjosh.com
कांग्रेस सांसद
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। कैश फॉर क्वेरी मामले के चलते महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
महुआ मोइत्रा
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से महुआ मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से मंजूरी दे दी।
स्कूली शिक्षा
महुआ मोइत्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा एक स्थानीय स्कूल और कोलकाता से की। जिसके बाद वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। उन्होंने माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली, मैसाचुसेट्स से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
बैंकर के रूप में किया है काम
महुआ मोइत्रा ने न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों में जेपी मॉर्गन चेज़ के लिए एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया भी है।
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया
महुआ मोइत्रा ने 2009 में लंदन में जेपी मॉर्गन चेज़ में उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन किया था जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ काम किया।
गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया
साल 2010 में उन्होंने पार्टी बदल ली और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने 2016 का विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल के करीमपुर से जीता था।
लोकसभा संसद
उन्हें 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। महुआ मोइत्रा को 13 नवंबर, 2021 को 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के लिए TMC Party की तैयारियों का नेतृत्व करने के लिए भी चुना गया था।
7 Best Teaching Methods To Promote Success In The Classroom