साइंस सेक्टर में भारत ने हासिल की हैं ये बड़ी उपलब्धियां
By Mahima Sharan27, Feb 2024 05:50 PMjagranjosh.com
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम कमाया है।
दुनिया के टॉप देशों में से एक भारत
आज हमारा देश वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में दुनिया के टॉप देशों में से एक है। आजादी के बाद भारत ने शिक्षा से लेकर तकनीक तक हर क्षेत्र में विकास किया है।
अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सफलता
भारत में वर्तमान साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है, जबकि 75 साल पहले यानी आजादी से पहले यह केवल 12 प्रतिशत थी। भारत ने अपने दम पर अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सफलता हासिल की।
रक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां
आधुनिक युग में सबसे शक्तिशाली देश वही है जिसने अपनी रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया है। दुनिया के नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया में सैन्य क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा खर्च करने वाला देश है।
चिकित्सा के क्षेत्र में उपलब्धियां
प्राचीन काल से ही भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की लीडिंग भूमिका रही है। यहां वैज्ञानिक मेथर्ड के आधार पर सर्जरी की गई। भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने शारीरिक उपचार के साथ-साथ मस्तिष्क उपचार की तकनीक भी विकसित की थी।
सूचना एवं संचार के क्षेत्र में उपलब्धियां
भारतीय वैज्ञानिकों ने कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। चाहे वह ऑप्टिकल फाइबर हो, वाईफाई हो या 5जी या सुपर कंप्यूटर, क्वांटम कंप्यूटिंग; इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन के विकास के कारण आज भारत ई-गवर्नेंस, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ई-लर्निंग, मौसम पूर्वानुमान में टॉप पर है।
कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियां
भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है। भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग से कृषि के क्षेत्र में प्रगति हुई है। आज भारत कृषि के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धियां
भारत मंगल की कक्षा तक पहुंचने में सफल होने वाला एशिया का पहला देश है। भारत ने विश्व के लगभग 70 देशों के सैटेलाइट लॉन्च किये हैं। भारत के पास पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे बेहद सफल लॉन्च यान हैं।
इन मिशन में शामिल रहेंगे ये 4 एस्ट्रोनॉट
प्रधानमंत्री ने आज तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुने गए चार लोगों को एस्ट्रोनॉट के नाम दिए। ह्यूमन स्पेस फ्लाइट गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष एस्ट्रोनॉट है- प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं।
साइंस सेक्टर में भारत ने अपने दम पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
ISRO ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ गगनयान मिशन