By Priyanka Pal25, Mar 2025 01:30 PMjagranjosh.com
बिहार की प्रमुख नदियां
बिहार देश के पूर्वी भाग में स्थित है और उत्तर से हिमालय और दक्षिण से पठार से घिरा हुआ है। लेकिन, क्या आप बिहरा की प्रमुख नदियों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो आगे जानिए।
गंगा
बिहार की प्रमुख नदियों में शुमार गंगा चौसा से राज्य में प्रवेश करती है और भोजपुर व सारण जिले की सीमा बनाती है। गंगा की सहायक नदियां गंडक, बागमती, कोसी, काली, सोन, कर्मनाशा और पुनपुन हैं।
सरयू
इसे घाघरा और सरयू के नाम से जाना जाता है। जो नेपाल के नंपा से निकलती है और गोपालगंज से बिहार में प्रवेश करती है व छपरा में जाकर गंगा नदी में मिल जाती है।
गंडक
यह दक्षिणी दिशा में बहती है और उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच एक सीमा बनाती है। यह बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण और वैशाली जिले में होकर गुजरती है।
बूढ़ी गंडक
सोमेश्वर पहाड़ियों से निकलकर यह गंडक नदी के समानांतर बहती है और पश्चिम चंपारण जिले के बिसंभरपुर के पास चौतरवा चौर से बिहार में प्रवेश करती है।
बागमती
नेपाल में शिवपुरी पर्वत शृंखला से निकलती है और सीतामढ़ी के शोरवतिया गांव में बिहार में प्रवेश करती है। इतना ही नहीं ये मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर से बहती है।
महानंदा
सिक्किम से यह पूर्णिया से बिहार में प्रवेश करती है। यह बांग्लादेश के नवाबगंज जिले में गंगा में मिलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां बालासोन, रतवा और कनकई हैं।
सोन
यह मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है और मनेर में गंगा से मिल जाती है। रिहंद और उत्तरी कोयल इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।