मालपुआ किस राज्य का प्रसिद्ध व्यंजन है?


By Priyanka Pal02, Apr 2025 10:43 AMjagranjosh.com

प्रसिद्ध व्यंजन मालपुआ

मालपुआ भारत की सबसे प्राचीन और पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। यह एक प्रकार का मीठा पैनकेक होता है, जिसे घी में तला जाता है और चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है।

क्या आप जानते हैं

मालपुआ का स्वाद कुरकुरा और रसदार होता है, जिससे यह कई त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से बनाया जाता है।

मालपुआ का इतिहास

मालपुआ, जिसे अंग्रेजी में पैनकेक कहा जाता है। मालपुआ का इतिहास बहुत पुराना है और इसका जिक्र वैदिक ग्रंथ ऋग्वेद में अपूपा के नाम से किया गया है, जो कि आज के मालपुआ जैसा ही था।

भोजों में शामिल

मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य के दौरान मालपुआ एक प्रसिद्ध व्यंजन बन चुका था। जिसे राजाओं और सम्राटों के भोजों में परोसा जाता था।

समय के साथ रेसिपी में बदलाव

अपूपा समय के साथ - साथ बदलता गया जौ के आटे और शहद से बनाया जाता था। वहीं इसमें सूखे मेवे, दूध और केसर जैसी समृद्ध सामग्री जोड़ी गई।

नाम बदला

दूसरी शताब्दी में इसका एक और नाम रखा गया जो था पुपालिके। पुपालिके का अर्थ है गेहूं या चावल के आटे का एक छोटा केक जिसमें गुड़ भरकर घी में डीप फ्राई किया जाता है।

प्रसिद्ध डिश

मालपुआ बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों की प्रसिद्ध डिश में शामिल है। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जैसे देशों में मालपुआ बेहद पसंद किया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के कम जिले वाले राज्य कौन से हैं?