By Mahima Sharan01, Sep 2024 08:57 AMjagranjosh.com
डॉक्टर
डॉक्टर एक ऐसा पेशा है जिसे भगवान का दर्जा भी दिया जाता है। 12वीं पास करने और NEET पास करने के बाद मेडिकल के छात्र मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। फिर इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डॉक्टर को जूनियर डॉक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
कैसे बनते हैं डॉक्टर
क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर यानी जूनियर डॉक्टर के इस शुरुआती पद पर कितनी सैलरी मिलती है? अक्सर एमबीबीएस करने वाले छात्र इसे जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
एमबीबीएस
भारत में डॉक्टर का पेशा जूनियर डॉक्टर के पद से शुरू होता है। ये वो डॉक्टर होते हैं जो एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद शुरुआत में अस्पताल में काम करना शुरू करते हैं।
कैसे बनते हैं वरिष्ठ डॉक्टर
सबसे पहले वे इंटर्नशिप पूरी करते हैं और जूनियर डॉक्टर के तौर पर विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देना शुरू करते हैं। यहां वे वरिष्ठ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में काम करते हैं।
जूनियर डॉक्टर हर महीने कितना कमाते हैं?
सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की सैलरी 50,000 से 70,000 तक महीने होती है। इसके अलावा उन्हें जॉब सिक्योरिटी और दूसरे तरह के फायदें भी मिलते हैं।
प्राइवेट अस्पतालों की सैलरी
निजी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर का वेतन 30,000 से 60,000 रुपये प्रति माह तक होता है। हालांकि, कुछ बड़े निजी अस्पतालों में यह 70,000 या उससे भी अधिक हो सकता है। यहां डॉक्टर के काम के घंटे भी सरकारी अस्पताल से अधिक हो सकते हैं।
डॉक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ