किस झील को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त?


By Priyanka Pal07, Jan 2025 12:07 PMjagranjosh.com

वेम्बनाड झील

हाल ही में वेम्बनाड झील के पुनरुत्थान के लिए मेगा प्लास्टिक अभियान की योजना बनाई गई। ये रणनीति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में तैयार की गई है।

अभियान

इस अभियान का उद्देश्य झील को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना, पर्यावरण संरक्षण और जैव विवधता संरक्षण करना शामिल है।

वेम्बनाड झील में सुधार

इसके जरिए मछली पालन और पर्यटक को बढ़ावा देना, झील की परिस्थिती को बहाल करना, पानी की गुणवत्ता में सुधार और आवास सुरक्षा शामिल है।

भारत की लंबी झील

वेम्बनाड झील केरल की सबसे बड़ी और भारत की सबसे लंबी झीलों में से एक है। जिसे वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोलस पुन्नमदा झील और कोच्चि झील के नाम से भी जाना जाता है।

क्षेत्र

यह झील केरल के कई जिलों में फैली हुई है, जो करीब 2033 किलोमीटर से अधिक का क्षेत्र कवर करती है।

स्त्रोत

केरल की वेम्बनाड झील का स्त्रोत चार नदियों जिसमें मीनाचिल, अचनकोविल, पम्पा और मणिमाला से संबंधित है।

बोट रेस

इतना ही नहीं इस झील का इस्तेमाल वल्लम काली यानी नेहरू ट्रॉफी बोट रेस के लिए भी किया जाता है। जो कि हर साल अगस्त के महिने में होता है।

रामसर स्थल

साल 2002 में अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सूची में शामिल होने के बाद, यह पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Do You Know: What Is Golgappa Called In English?