By Mahima Sharan17, Nov 2024 10:09 AMjagranjosh.com
कृतज्ञता के फायदे
आत्मविश्वास बढ़ाने से लेकर नकारात्मकता को कम करने तक, प्रतिदिन आभार व्यक्त करने का अभ्यास आपके महसूस करने और सोचने के तरीके को बदल सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे
शारीरिक शक्ति
जब हम आभार व्यक्त करते हैं तो हम खुश और आत्म-संयमी होते हैं। यह अवस्था हमें अच्छा खाने, काम करने और फिट रहने में मदद करती है, जिससे हमारी ताकत बढ़ती है।
सामाजिक गर्मजोशी में वृद्धि
कृतज्ञता हमें दूसरों के प्रति खुला बनाती है। इससे नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने की संभावना बढ़ जाती है।
नकारात्मकता में कमी
कृतज्ञता सकारात्मकता, दयालुता और सहानुभूति बढ़ाती है। जब हम खुश होते हैं, तो बाहर से नकारात्मकता कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
बेहतर नींद
सोने से पहले दिन में हुई हर चीज़ के लिए आभार व्यक्त करने से आपका दिमाग शांत होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
आत्मविश्वास में वृद्धि
दूसरों के प्रति आभारी होना आपको विनम्र और दयालु बनाता है। इस अवस्था में, आप सभी के साथ सम्मान से पेश आते हैं, जिससे अंततः आपका आत्म-सम्मान बढ़ता है।
कृतज्ञता हमारे जीवन के बेहतर बनाती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
कॉलेज लाइफ़ खराब कर सकती हैं रोजाना की ये 9 आदतें, ऐसे बचें