By Prakhar Pandey23, Feb 2023 12:23 PMjagranjosh.com
शिक्षा नीति
नई शिक्षा नीति के मुताबिक अब कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस नई तय उम्र सीमा के तहत होगा प्रवेश। जानिए क्या हैं पूरा मामला।
कक्षा 1
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया हैं कि नई शिक्षा नीति के तहत ही 6 साल से अधिक उम्र के बच्चों को पहली क्लास में एडमिशन न दें।
न्यू एजुकेशन पॉलिसी
नई शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक सभी छोटे बच्चों को पांच साल सीखने का अवसर दिया जाना चाहिए। 3 से 8 वर्ष तक के समय को इस पॉलिसी में काफी महत्व दिया गया हैं।
शिक्षा का महत्व
5 साल के भीतर तीन साल की प्री-स्कूल एजुकेशन और दो साल की एलीमेंट्री प्राइमरी ग्रेड 1 और ग्रेड 2 शामिल हैं।
शिक्षा मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये केवल सरकारी,गैर सरकारी,आंगनबाड़ियों,सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट संगठनों द्वारा संचालित शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को क्वालिटी शिक्षा द
नया नियम लागू
कई राज्यों में जहां पहली क्लास में एडमिशन की उम्र 5 साल तो कहीं साढ़े 5 साल रखी गई हैं, लेकिन इस नियम के लागू होने के बाद पूरे देश में पहली कक्षा में एडमिशन की उम्र 6 साल हो जाएगी।
प्राइमरी फोकस
शुरुआती 5 साल में से तीन साल बच्चों को बाल वाटिका में रखा जाएगा, जहां उन्हें खिलौना या खेल आधारित शिक्षा दी जाने पर फोकस किया जाएगा।
सिलेबस की तैयारी
जल्द ही बाल वाटिका में पढ़ाई जाने वाली किताब तैयार हो जाएंगी, इसके लिए NCERT ने अपनी एक विशेष टीम लगाई हैं। सिलेबस तैयार करने के लिए टीम ने कई बाहरी देशों का दौरा भी किया हैं।
तीन साल बाद
बाल वाटिका में तीन साल पढ़ने के बाद बच्चों को स्कूलों में फर्स्ट और सेकंड क्लास की शिक्षा दी जाएगी।
2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजें? देखें लिस्ट