कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां, खराब हो सकता है करियर
By Mahima Sharan11, Sep 2024 11:29 AMjagranjosh.com
गलत आदतें
कई बार जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी सीधा असर हमारे करियर पर पड़ता है। सफल जीवन के लिए इन गलतियों को समझना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो बाद में आपको पछतावे में डाल सकती है।
आप ऐसी चीजें शेयर करते हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए
कई बार ऐसा होता है कि हम उन बातों को लोगों के साथ शेयर कर देते हैं, जो हमें नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारी पर्सनैलिटी पर निगेटिव असर पड़ता है। अनुचित चुटकुले, कहानियां, किसी दूसरे की बाते आदि, हर कीमत पर टाला जाना चाहिए।
समस्या का तुरंत समाधान
आपको हर समस्या का समाधान तुरंत चाहिए। ध्यान रखें जल्दबाजी की चीजें लंबे समय तक नहीं चलती। हां, समस्या का हल निकालना जरूरी है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप झटपट में कोई भी फैसला कर लें। किसी भी फैसले को लेने से पहले आपको उसके परिणाम के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
आप असामाजिक हैं
हद से ज्यादा असामाजिक होना भी आपके लिए एक वार्निंग साइन है। क्योंकि सहकर्मियों से लेकर बॉस तक, ऐसे लोगों को कोई पसंद नहीं करता जो किसी से कुछ नहीं बोलता है। कम्युनिकेशन एक हेल्दी रिश्ते की कुंजी है चाहे वो पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल।
नकारात्मक बॉडी लैंग्वेज
केवल मौखिक भाषा ही नहीं बल्कि शारीरिक भाषा भी हमारी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताती है। कॉर्पोरेट लाइफ में आपक प्रोफेशनल होना जरूरी है।
आप बहुत ज्यादा सामाजिक हैं
सहकर्मियों के साथ इतनी दोस्ती रखें कि हर कोई आपको पसंद करें, लेकिन हद से ज्यादा सोशल होना भी जरूरी है। ऐसे शख्स को कोई पसंद नहीं करता, जो हद से ज्यादा दूसरे के पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी लें।
आप अविश्वसनीय हैं
एक अच्छी पर्सनैलिटी के लिए आपको विश्वसनीय होना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए कोशिश करें कि आप इधर की बात उधर न करें, न ही किसी गौसिप का हिस्सा बनें। ऐसे लोगों पर कोई विश्वास नहीं करता जो उनकी बातों को इधर करता हो या बॉस से चुगली करता हो।
अगर आप अपने करियर को सफल बनाना चाहते हैं, तो इन आदतों से दूरी बना लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ