कहीं पीछे न रह जाए बच्चा, इन गलतियों को आज ही ले सुधार


By Mahima Sharan01, Apr 2025 07:08 PMjagranjosh.com

इन बातें से पीछे छूट सकते हैं बच्चे

हर माता-पिता अपने बच्चों का भला ही चाहते हैं, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में माता-पिता से भी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है, जो उनके बच्चों को पीछे ढ़केलती हैं। आज हम उन बातों पर रोशनी डालेंगे, जो एक बच्चे के असफलता की वजह बन सकती हैं।

बच्चों को हद से ज्यादा लाड़-प्यार करना

हर मां-बार अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनके लिए हर वो मुमकिन चीज करना चाहते हैं, जो उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आती है। लेकिन, हद से ज्यादा लाड़-प्यार भी बच्चों के विकास में बाधा डाल सकती है। ज्यादा लाड़ प्यार बच्चों को शराफत के मार्ग से भटका कर बदतमीजी के रास्ते पर ला सकती है, जो बाद में आपके लिए ही मुसीबत बन सकती है। वक्त आने पर बच्चों के साथ सख्त होना भी जरूरी है।

बच्चों के सवालों से परेशान होना

बच्चे चैटरबॉक्स की तरह होते हैं, जिनका मुंह और दिमाग पूरे दिन चलता रहता है। उन्हें हर चीज को जानने की इच्छा होती है। वे हर बात पर क्या और क्यों जैसे प्रश्न पूछ सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों पर चिढ़े नहीं बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि उनके अंदर की जिज्ञासा बढ़ें।

गलती करने पर मारने से बचें

इंसान गलतियों का पुतला है। खासकर बात अगर बच्चों की करें तो वे अपनी मासूमियत में कई गलतियां कर जाते हैं, लेकिन गलतियों पर उन्हें पहले प्यार से समझाने का प्रयास करें, न मानने पर बाद में थोड़ा सख्त रवैया अपनाए। बच्चों की पहली गलती पर उनके साथ कठोर न हो, ऐसा करने से आपके बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है।

गुस्से में बच्चों से कुछ न कहें

कई बार ऐसा होता है कि हम गुस्से में ऐसे शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं, जिसके बाद हमें पश्चताना होता है। अगर आप बच्चों से किसी बात पर नाराज है, तो उन्हें बताएं उन्हें अपनी गलती समझने का मौका दें। गुस्से में बच्चों के साथ गलत वाक्यों का प्रयोग न करें। गलत बातें बच्चों का मनोबल तोड़ सकती हैं।

इस तरह से आप बच्चों को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Personality Test: पहली झलक में क्या दिखा? पहचाने अपनी पर्सनैलिटी