बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें
By Priyanka Pal06, Dec 2024 05:32 PMjagranjosh.com
बच्चे बोर्ड एग्जाम में ज्यादा मार्क्स हासिल करने की चक्कर में कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में आज इस वेब स्टोरी में जानिए बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान गलतियां करने से कैसे बचें।
टाइम मैनेजमेंट
जब भी क्वेश्चन पेपर आपके हाथ में आए तो आपको ये ध्यान देने की बहुत जरूरत होती है कि कौन से क्वेश्चन को कितना समय दें। जिससे आप सभी सवालों को समय पर हल कर सकें और अच्छे मार्क्स हासिल कर सकें।
रटना
केवल रटने से लंबे समय तक याद रखना मुश्किल हो सकता है। कॉन्सेप्ट्स को समझने के लिए नोट्स बनाएं और उदाहरणों का उपयोग करें।
रिवीजन ना करना
पढ़ने के बाद रिवीजन ना करना ये स्टूडेंट में बहुत बड़ी गलती है। पूरा सिलेबस खत्म करने के बाद उसका एक बार रिवीजन करने की बहुत जरूरत होती है।
लंबे समय तक पढ़ाई
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान आप अगर लगातार 1 घंटे या 2 घंटे की पढ़ाई कर रहे हैं तो ऐसा करना संभव नहीं है। क्योंकि ब्रेक लेकर ही पढ़ाई करना आपको पढ़ा हुआ याद रखने में मदद करता है।
संदेह दूर न करना
अगर सवालों को लेकर दुविधा है और उन्हें समय पर नहीं सुलझाया गया, तो परीक्षा में परेशानी हो सकती है।
कम समय में ज्यादा प्रेशर लेना
बहुत ज्यादा किताबें या नोट्स पढ़ने से भ्रम पैदा हो सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने हाथों के बनाए हुए नोट्स को पढ़ें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which Article Of The Indian Constitution Guarantees The Right To Equality?