चाणक्य के अनुसार दूसरों की गलतियों से सीखनी चाहिए ये चीजें


By Mahima Sharan02, Jan 2025 02:34 PMjagranjosh.com

दूसरों से सीखने वाली बातें

चाणक्य की बातें बेशक कुछ लोगों को कड़वी लगे, लेकिन उनमें लाखों का ज्ञान होता है। आज आप आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको दूसरों से सीखने की आवश्यकता है। ताकि आप भी अपने जीवन में उन गलतियों को दोहराकर अपना समय न बर्बाद करें।

अपना धन सही से मैनेज करना

अपना धन केवल योग्य को ही दो, दूसरों को नहीं। बादलों द्वारा ग्रहण किया गया समुद्र का जल हमेशा मीठा होता है। धन को समझदारी के साथ मैनेज करने में ही बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी है। धन ऐसे चीज है, जो हमेशा बुरे समय में आपके काम आता है, इसलिए सोच-समझकर कोई फैसला लें।

आप क्या कर रहे हैं?

कोई भी काम शुरू करने से पहले, अपने आप से तीन सवाल पूछें: मैं यह क्यों कर रहा हूं? इसके क्या परिणाम हो सकते हैं? क्या मैं सफल हो पाऊंगा? जब आप गहराई से सोचेंगे और इन सवालों के सही जवाब पाएंगे, तभी आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति अपना लक्ष्य तय नहीं कर सकता, वह जीत नहीं सकता।

सुधार से न डरें

जब आप किसी काम पर लग जाएं, तो असफलता से न डरें और उसे न छोड़ें। ईमानदारी से काम करने वाले लोग सबसे ज़्यादा खुश रहते हैं।

किसी भी चीज़ की अति से बचें

अति अहंकार के कारण रावण मारा गया और अति दान के कारण राजा बलि को भारी मुसीबत में डाल दिया गया। इसलिए, किसी भी चीज़ की अति बुरी होती है। व्यक्ति को अति से बचना चाहिए।

दूसरों की गलतियों से सीखें

दूसरों की गलतियों से सीखें। आप इतने लंबे समय तक नहीं जी सकते कि वे सब खुद ही करें। उन गलतियों को करने से बचें जिसे दूसरे पहले ही कर चुके हैं।

इन गलतियों को समय से समझना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Easy Steps To Become The Best Version Of Yourself In 2025