छात्रों के समय का करवाना है सदुपयोग, डालें सुबह की ये 10 आदतें
By Mahima Sharan15, Sep 2024 03:27 PMjagranjosh.com
सुबह जल्दी उठें
थोड़ा जल्दी उठना आपको दिन की शुरुआत करने में मदद करता है। इस थोड़ा एक्स्ट्रा समय का उपयोग पढ़ाई, प्लानिंग में किया जा सकता है।
हाइड्रेट, रिप्लेनिश, रिवाइव
सुबह खुद को हाइड्रेट करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो आपके मूड और फोकस को भी बेहतर बनाता है
सेहत का ख्याल रखना जरूरी
प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट वाला नाश्ता आपको लगातार ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है और आप पूरे दिन तरोताजा रखता है।
प्रो की तरह प्लानिंग बनाएं
अपने शेड्यूल, असाइनमेंट और टू-डू लिस्ट को चेक करने के लिए 10-15 मिनट का समय निकालें। कार्यों को प्राथमिकता के हिसाब से बांटे, इससे आप आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।
अपने शरीर को एक्टिव रखें
व्यायाम आपके खुन को पंप करता है और कार्य को बेहतर बनाता है। फोकस और मेमोरी को बढ़ाने के लिए दैनिक तौर पर व्यायाम करें।
स्क्रॉलिंग छोड़ें
सोशल मीडिया या ईमेल को सबसे पहले चेक करने की इच्छा को रोकें। यह आपका ध्यान भटकाता है।
सकारात्मकता की शक्ति
अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक के साथ करें। ऐसी मोटिवेशनल किताबें पढ़े जिससे आपका आपको हिम्मत मिलें।
समीक्षा करें, संशोधित करें, याद रखें
पिछले दिन के पाठों से जरूरी प्वाइंट को रिवाइज करने के लिए सुबह का कुछ समय निकालें।
ना कहने का विकल्प चुनें
हर कोई हर काम नहीं कर सकता। इसलिए जब न कहने की आवश्यकता हो, तो तब ना कहना सीखें।
इन टिप्स की मदद से आप अपने समय का सही तरीके से सदुपयोग कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
बिना ट्यूशन के भी टॉपर बनेगा बच्चा, ऐसे बनाएं पढ़ाई का माहौल