प्रसिद्ध-सफल लोगों की सुबह की आदतें


By Mahima Sharan15, Feb 2024 05:05 PMjagranjosh.com

सफल लोगों की आदतें

आप अपनी सुबह के पहले कुछ घंटे कैसे बिताते हैं, यह आपके बाकी दिन के लिए दिशा तय कर सकता है। आज हम यहां आपको कुछ फेमस और सफल लोगों के दिनचर्या के बारे में बताएंगे।

ओपेरा

ओपेरा की सुबह की दिनचर्या काफी सामान्य है: वह सुबह 6 से 7 बजे के बीच उठती है, ब्रश करती है, अपने कुत्तों को घुमाने ले जाती है, कॉफी पीती है, ध्यान करती है और फिर रोजाना एक घंटा वर्कआउट करती हैं।

सुंदर पिचाई

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच उठते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक समाचार वेबसाइट पढ़कर करते हैं। वे सुबह की चाय के साथ न्यूज पेपर और किताबें पढ़ते हैं।

मार्क जुकरबर्ग

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग सुबह 8 बजे उठते हैं और सबसे पहला काम अपने इंवेंशन फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप चेक करते हैं। वह सप्ताह में तीन बार व्यायाम करते हैं और अक्सर अपने कुत्ते को भी सैर पर ले जाते हैं।

जैक डोर्सी

ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत 30 मिनट के ध्यान से करते हैं। उसके बाद उनके रुटीन में कसरत करना और सुबह की एक कप कॉफी पीना।

एलन मस्क

एलन मस्क सुबह 7 बजे उठ जाते हैं, 30 मिनट पढ़ने में बिताते हैं। कॉफी पीते समय महत्वपूर्ण ईमेल चेक करते है। उसके बाद वह काम पर चले जाते हैं।

वॉरेन बफेट

मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट हर रात आठ घंटे की नींद लेने की कोशिश करते हैं। वह सुबह 6:45 बजे उठते हैं और अखबार पढ़कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

बिल गेट्स

बिल गेट्स अपने दिन की शुरुआत एक घंटा ट्रेडमिल पर बिताकर करते हैं और रोजाना एज्यूकेशन की वीडियो देखना पसंद करते हैं।

जेफ बेजोस

अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस भी अपने आठ घंटे का समय लेना पसंद करते हैं। वह आम तौर पर बिना अलार्म के जाग जाते हैं, और अपना काम शुरू कर देता है।सुबह-सुबह न्यूज पेपर पढ़ने के साथ-साथ कॉफी पीना और फिर नाश्ता उनके डेली रूटीन का हिस्सा है।

अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो इन  टिप्स को फॉलों कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

ये 10 साइन बताते हैं कि आपकी थिंकिंग पावर है स्ट्रांग