सुबह की 10 आदतें जो बच्चों को बनाती है एक अच्छा इंसान


By Mahima Sharan23, Jan 2025 11:27 AMjagranjosh.com

बच्चों की आदतें

बच्चों को जिम्मेदार और आत्मविश्वासी बनाने के लिए शुरू से ही शुरुआत करनी पड़ती है। आज जो आप बच्चे को सिखाते हैं, वहीं आदत बताती है कि बच्चा बड़ा होकर अच्छा इंसान बनेंगा या नहीं। अगर आप अपने बच्चे को अच्छी आदतों के साथ बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं, तो यह कुछ सुबह की आदतों के बारे में बताया गया है।

बच्चों को जल्दी उठने के लिए मोटिवेट करें

जल्दी उठने की आदत डालने से बच्चों को डिसिप्लिन बनने और अपने टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलती है, यह एक ऐसी क्वालिटी है जो बड़े होने पर उनके लिए मददगार साबित होती हैं।

उन्हें अपना बिस्तर बनाने के लिए कहें

बच्चे को हर सुबह अपना बिस्तर खुद बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। यह उन्हें जिम्मेदारी का एहसास और छोटे-छोटे कामों को पूरा करना सिखाता है। ऐसे बच्चे भविष्य में अपने कामों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहते।

कृतज्ञता का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करें

दिन की शुरुआत कृतज्ञता के एक पल के साथ करें, जो उन्हें पॉजिटिव रहने और जो उनके पास है उसके प्रति सचेत रहने में मदद करता है।

उन्हें फिजिकल एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित करें

सुबह की एनर्जी देने वाली स्ट्रेचिंग या छोटी एक्सरसाइज़ शक्ति को बढ़ाती है और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने की मदद से मूड को बेहतर करती है।

उन्हें कुछ नया पढ़ने या सीखने के लिए कहें

उन्हें अपने शुरुआती समय के कुछ मिनट किताब पढ़ने या किसी नए स्किल की खोज के लिए निकालने को कहें।

उन्हें दिन की योजना बनाने में मदद करें

बच्चे को कुछ छोटे लक्ष्य या दिन की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चे को प्राथमिकता के साथ-साथ ऑर्गनाइज रहना भी सिखाएं।

उन्हें स्वच्छता दिनचर्या सिखाएं

दांतों को ब्रश करने जैसी नियमित अच्छे आदतों के माध्यम से व्यक्तिगत साफ-सफाई को महत्व देना सिखाएं। आत्म-देखभाल के प्रति जागरूकता पैदा करें।

इस तरह से आप अपने बच्चों में अच्छी आदतें डाल सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Common Phrases Used By Unhappy People As Per Psychology