विद्यार्थी इन कोट्स से करें दिन की शुरुआत


By Mahima Sharan18, Feb 2024 06:17 PMjagranjosh.com

अतीत से लें सबक

अतीत से सीखें वर्तमान में जिएं और भविष्य के प्रति आशान्वित रहें। जो बीच गया है उसे लेकर अफसोस न बनाए बल्कि उससे सबक लें और भविष्य में उन गलतियों को न दोहराएं।

कड़ी मेहनत

कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। किसी भी सपनों को हासिल करने का एकमात्र जरिया है कड़ी मेहनत करना। कड़ी मेहतन को ऑप्शन न समझें बल्कि उसे हासिल करने में अपना 100 प्रतिशत दें।

हार से न डरे

असफलता फिर से अधिक समझदारी से शुरुआत करने का अवसर है, तो हार से न डरे। हारने का मतलब ही है फिर से प्रयास करना। सफलता पानी है तो बार-बार प्रयास करें और अगर हार का सामना होता है, तो पीछे न भागे बल्कि फिर से प्रयास करें।

ज्ञान प्राप्त करना

आज जो ज्ञान प्राप्त करेगा, भविष्य में वही नेतृत्व करेगा। एक अच्छा लीडर हमेशा ज्ञान को बढ़ाने में जुटे रहते हैं। आगे बढ़ने के लिए ज्ञान ही आपका सबसे अच्छा मित्र है।

बुलंद हौसला

भीतर से चमकने वाली रोशनी को कोई भी चीज कम नहीं कर सकती। इसका यह मतलब है कि अगर आपके हौसले बुलंद हैं, तो आपको कोई भी हरा नहीं सकता।

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास

जब तक आप बेहतर न जान लें तब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। फिर जब आप बेहतर जानते हैं, तो बेहतर करें। जिस भी काम में अपने हाथ डाला है उसमें अपना बेस्ट दें।

सफल और असफल लोग

सफल और असफल लोग अपनी क्षमताओं में बहुत भिन्न नहीं होते हैं। वे अपनी क्षमता तक पहुंचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं

सपने पूरे करना

बुनियादी तौर पर दो तरह के लोग होते हैं जो लोग चीजे हासिल करते हैं और जो लोग चीजें हासिल करने का दावा करते हैं। पहले समूह में कम भीड़ होती हैं।

जोखिम लेने से न डरे

कभी भी जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए। अगर आप सफल हो जाते हैं तो दुसरो का नेतृत्व करते हैं। अगर असफल होते है तो आप दूसरों का मार्ग दर्शन कर सकते हैं।

रानी लक्ष्मीबाई के ये विचार हर छात्रा के मन में भरेंगे जोश