बच्चों के दिमाग को दुरुस्त बनाएंगी सुबह की ये आदतें


By Mahima Sharan22, Oct 2024 01:03 PMjagranjosh.com

सुबह की आदतें

सुबह की अच्छी आदतें न केवल बच्चों के शारीरिक विकास में मदद करती है, बल्कि इससे बच्चों का मानसिक विकास भी तेजी से होता है। सिर्फ इसती ही नहीं मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने वाले बच्चे पूरे दिन ऑर्गनाइज रहते हैं। यहां सुबह के कुछ आदतों के बारे में बताया गया है, जो बच्चों के दिमाग को तेज और दुरुस्त बनाती हैं।

जल्दी उठने की आदत

सुबह जल्दी उठने से बच्चों को दिन के कुछ एक्स्ट्रा टाइम मिल जाते हैं, जिससे वे अपने सभी कामों को शांति और सुकून के साथ पूरा करते हैं। इसके साथ ही पढ़ाई के लिए सुबह का समय बेस्ट माना जाता है, क्योंकि वातावरण में शांति होने के कारण पढ़ाई पर फोकस बना रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है।

सूरज की पहली किरण

सूरज की पहली किरण को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। सुबह कुछ देर सूरज की रोशनी में बैठने से दिमाग पूरे दिन तरोताजा रहता है और बायोलॉजिकल क्लॉक मैलेस रहती है।

योग और मेडिटेशन

योग और मेडिटेशन बच्चों के मेंटल हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होती है। दैनिक तौर पर योग करने से एकाग्रता और ध्यान बेहतर होती है। साथ ही इससे दिमाग में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है, जिससे मानसिक ताजगी आती है।

पढ़ने की आदत

पढ़ने के लिए सुबह का समय बेस्ट माना जाता है, क्योंकि सुबह के समय हमारा दिमाग बिल्कुल रिलैक्स और एक्टिव रहता है जिससे सभी जानकारी आसानी से याद हो जाती है और चीजों को लंबे समय तक रटना नहीं पड़ता। यह आदत बच्चों को लंबे समय तक लाभ पहुंचाती है।

प्लानिंग की आदत

सुबह जल्दी उठने के बाद बच्चे आसानी से प्लानिंग कर पाते हैं। वे सही तरीके से अपने पूरे दिन को ऑर्गनाइज करते हैं और काम को प्राथमिकता के हिसाब से बांटते हैं। प्लानिंग करने से आपके सारे काम समय पर या कई बार समय से पहले पूरे हो जाते हैं और आप लास्ट मिनट के जल्दबाजी से बच जाते हैं।

सुबह की ये आदतें बच्चों को बुद्धिमान बनने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Bad Habits That Are Sabotaging Your Success