By Priyanka Pal15, Nov 2024 06:56 AMjagranjosh.com
आज इस वेब स्टोरी में जानिए टॉप 1% स्टूडेंट की सुबह वाली बेहतरीन आदतें। जिन्हें फॉलो करने के बाद आप भी टॉप 1 प्रतिशत स्टूडेंट में शामिल हो सकते हैं।
जल्दी उठना
टॉप स्टूडेंट्स आमतौर पर जल्दी उठते हैं, ज्यादातर सुबह 5 से 6 बजे के बीच। सुबह का समय शांत होता है और पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
मेडिटेशन
जागने के बाद, ये स्टूडेंट्स 10-15 मिनट मेडिटेशन करते हैं। इससे उनका मन शांत होता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है।
संतुलित नाश्ता
वे स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता करते हैं जिससे उन्हें दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है। उनके नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर, और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
लक्ष्यों की योजना
ये स्टूडेंट्स अपने दिन की शुरुआत एक तरीके से करते हैं। वे सुबह ही यह तय करते हैं कि दिन में क्या पढ़ाई करनी है और कौन-कौन से टास्क पूरे करने हैं।
पढ़ाई का टाइम
सुबह के समय का उपयोग वे कठिन विषयों या ऐसे टॉपिक्स के लिए करते हैं जिन पर ज्यादा ध्यान और एकाग्रता की जरूरत होती है। सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे सही होता है क्योंकि उस समय मानसिक थकावट नहीं होती।
नो सोशल मीडिया या डिस्ट्रैक्शन
टॉप स्टूडेंट्स सुबह उठने के बाद फोन, सोशल मीडिया या अन्य डिस्ट्रैक्शन से दूर रहते हैं। यह समय वे पूरी तरह से अपनी पढ़ाई और आत्म-विकास पर ध्यान देते हैं।
रिवीजन और प्रैक्टिस
वे हर दिन सुबह थोड़ा समय रिवीजन करने और प्रैक्टिस क्वेश्चन सॉल्व करने में लगाते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि वे पुरानी चीजों को बार-बार याद करें और उन्हें मजबूत बनाएं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
इन 5 बुरी आदतों को बहुत आसानी से अपना लेते हैं बच्चे