By Mahima Sharan25, Jun 2024 02:01 PMjagranjosh.com
भारत के खूबसूरत झरने
भारत में कई झरने हैं, जिनकी खूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। यहां हम आपको भारत के 10 बेहद खूबसूरत झरनों के बारे में बता रहे हैं।
होगेनक्कल फॉल्स
यह खूबसूरत झरना तमिलनाडु के धर्मपुर जिले में स्थित है, जो चेन्नई से 330 किलोमीटर दूर है। यह झरना इस इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
नोहकलिकाई फॉल्स
मेघालय का नोहकलिकाई फॉल्स भारत के 5वे सबसे ऊंचा झरनों में से एक है। यह चेरापूंजी से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अथिरापल्ली फॉल्स
अथिरापल्ली फॉल्स की बात ही कुछ अलग है। यह केरल के झरनों में सबसे खूबसूरत है। 80 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
धुआंधार जलप्रपात
यह जलप्रपात जबलपुर से 30 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट में स्थित है। अपनी नदियों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश का यह जलप्रपात नर्मदा नदी के गिरने से बनता है।
चित्रकूट जलप्रपात
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर बना चित्रकूट जलप्रपात भारत का नियाग्रा जलप्रपात कहलाता है। यह 95 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसकी आवाज आप कई किलोमीटर दूर से सुन सकते हैं
दूधसागर जलप्रपात
यह जलप्रपात गोवा की राजधानी पणजी से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यह मंडोवी नदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 310 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।
जोग फॉल्स
कर्नाटक में स्थित यह झरना पांच झरनों का समूह है। इसे गेरुसोप्पा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है और यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है।
भारत के इन वाटरफॉल की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ