इन देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति


By Mahima Sharan23, Feb 2025 02:45 PMjagranjosh.com

अमीर लोगों का देश

क्या आप जानते हैं किस देश में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं? किस देश के लोग सबसे ज्यादा अमीर है? अगर नहीं तो आज हम आपको सबसे अरबपति देशों के बारे में बताएंगे-

यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटेन में 55 अरबपति हैं, जो पिछले साल 52 थे, जिनकी कुल संपत्ति 202 बिलियन डॉलर से बढ़कर 225 बिलियन डॉलर हो गई है।

हांगकांग

हांगकांग में 67 अरबपति हैं, जो पिछले साल 66 थे, जिनकी कुल संपत्ति 330 बिलियन डॉलर है, जो 350 बिलियन डॉलर से कम है।

कनाडा

कनाडा में 67 अरबपति हैं, जो पिछले साल 63 से 4 अधिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 315 बिलियन डॉलर है, जो पिछले साल 245 बिलियन डॉलर थी।

ब्राजील

ब्राजील में 69 अरबपति हैं, जो पिछले साल के 51 से 18 ज़्यादा हैं। इनकी कुल संपत्ति 160 बिलियन डॉलर से बढ़कर 231 बिलियन डॉलर है।

इटली

इटली में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के 64 से बढ़कर 73 हो गई है। इनकी कुल संपत्ति 216 बिलियन डॉलर से बढ़कर 302 बिलियन डॉलर हो गई है।

इन देशों में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Who Is Known As The Father Of English Literature?