By Mahima Sharan02, Jul 2024 12:12 PMjagranjosh.com
अगर आप लाइफ में नई-नई चीजों को एक्सपलोर करने का शौख रहते हैं, तो आज हम आपको दुनियां के 5 सबसे खतरनाक जगहों के बारे में बताएंगे। ये जगहें इतनी खतरनाक है कि इसके सामने जाते ही मौत नजर आने लगती है। साथ ही कमजोर दिल वालों को इन जगहों से दूर रहने की चेतावनी दी जाती है।
डेथ वैली, अमेरिका
अमेरिका के डेथ वैली को धरती की भट्टी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इन जगह का तापमान गर्म होने के लिए रिकॉड तोड़ चुका है। यह चारों ओर रेत से भरा है और यहां कोई भी इंसान 14 घंटे से ज्यादा नहीं टिक सकता।
दानाकिल रेगिस्तान, इरीट्रिया
दानाकिल रेगिस्तान अफ्रीका में मौजूद है। इस जगह पर लोगों का रहना लगभग असंभव है, क्योंकि यहां चारों ओर एक्टिव वोलकेनो मौजूद है, जो पूरे दिन जहरीले गैसे उगलते रहते हैं। यह जगह बेहद ही खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद कई सारे लोग इसे देखने के लिए आते हैं।
इल्हा दा क्विमाडा ग्रांडे, ब्राज़ील
ब्राजील से कुछ दूरी पर समुद्र के बीच में स्थित इस आइलैंड को स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह सांपों की दुनिया है।
बिकनी एटोल, मार्शल आइलैंड्स
यह आइलैंड दूर से देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन यहां इतना खतरनाक रेडिएशन है, जिससे कैंसर हो सकता है। दरअसल, इस बीच पर कई परमाणु परीक्षण किए जा चुके हैं, जिसकी वजह से यह जहरीला हो गया है।
मैडिडी नेशनल पार्क, बोलीविया
मैडिडी नेशनल पार्क वैसे तो बेहद हरा-भरा और खूबसूरत लगता है, लेकिन यह जहरीले और आक्रामक जीवों का घर बन गया है। यहां तक कि यहां के पेड़-पौधों के संपर्क में आने से लोगों को संक्रमण भी हो चुका है। इस वजह से यह जगह काफी खतरनाक मानी जाती है।
तो ये हैं देश के सबसे खतरनाक जगहें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ