दुनिया के 7 खतरनाक वायरस


By Priyanka Pal25, Jan 2025 04:42 PMjagranjosh.com

जानिए दुनिया के कुछ ऐसे 7 वायरस के बारे में, जिनकी चपेट में आने के बाद जान बचाना नामुमकिन हो सकता है।

माचुपो वायरस

इससे ब्लैक टाइफस, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानी होती है। यह जानलेवा वायरस भी चूहों की लार, मल के जरिए फैलता है।

जुनिया वायरस

यह भी चूहों के जरिए ही फैलता है। इससे व्यक्ति में गंभीर लक्ष्ण नहीं दिखते, इलाज में लापरवाही होने के कारण लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है।

लासा वायरस

इस वायरस की चपेट में कोई भी व्यक्ति आता है, तो इसे तेज बुखार और ब्लीडिंग जैसे लक्ष्ण दिखाई देने लगते हैं। यह वायरस पश्चिमी अफ्रीका में चूहों से फैला था।

बर्ड फ्लू वायरस

इस इंसान की जान जाने का खतरा 70 प्रतिशत तक है। यह मुख्य रूप से पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है।

हंता वायरस

इसका नाम उस नदी के नाम पर है, जहां 1950 में कोरियाई युद्ध में अमेरिका के सैनिक पहली बार इसकी चपेट में आए थे। इसके संक्रमण से तेज बुखार, फेफड़ों और किडनी के फेल होने का खतरा रहता है।

इबोला वायरस

ये 5 प्रकार का होता है और सभी का नाम अफ्रीकी देश या किसी क्षेत्र पर रखा गया है। इन सबमें इबोला सबसे खतरनाक वायरस में से एक है, जिसमें जान जाने का खतरा 90 प्रतिशत है।

मारबर्ग वायरस

इसे दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस माना जाता है। इसके संक्रमण से शरीर के अंगों, त्वचा और झिल्लियों से खून निकल जाता है। इसमें जान जाने का खतरा 90 प्रतिशत होता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Skyforce Actor Veer Pahariya’s Impressive Educational Qualifications