दुनिया के मुश्किल कोर्स, पास करने के लिए घंटो करनी पड़ती है पढ़ाई
By Mahima Sharan28, Jan 2025 03:42 PMjagranjosh.com
दुनिया के सबसे कठिन कोर्स
आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़ने के लिए आपको दिन रात एक करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन कोर्स के बारे में-
मेडिसिन
यह एक लंबा कोर्स है जिसके लिए आपके पास प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के साथ-साथ बहुत अधिक वर्कलोड की आवश्यकता होती है।
आर्किटेक्चर
एक ऐसा कोर्स जो आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग और सोशल साइंस को जोड़ता है। इसमें प्रॉब्लम सॉल्विंग, क्रिएटिविटी और कम्यूनिकेशन सहित कई तरह के स्किल्स की आवश्यकता होती है।
फार्मेसी
एक ऐसा कोर्स जिसके लिए केमिस्ट्री और बायोलॉजी के मजबूत नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की भी जरूरत होती है।
लॉ
एक ऐसा कोर्स जिसमें कम्यूनिकेशन, हिस्ट्री, गवर्नमेंट और स्टैटिस्टिक सहित कई विषयों को शामिल किया जाता है।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
यह एक ऐसा कोर्स है जिसे पूरा करने में चार साल लग सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए आपको काफी मेहनत करने की आवश्यकता है।
दुनिया के ये कठिन कोर्स को करने के लिए आपको काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
प्लेसमेंट पाने के लिए हाई स्कोर कैसे हासिल कर सकते हैं?