By Priyanka Pal24, Jan 2025 09:39 AMjagranjosh.com
धरती पर आज भी कुछ ऐसी जगह मौजूद हैं, जो बंजर और सूखी पड़ी हुई हैं। यहां की मिट्टी और ज्यादा कंकड़ होने के कारण कोई खेती तक नहीं की जा सकती आगे जानिए ऐसी 7 जगहों के बारे में।
अटकामा रेगिस्तान
चिली, इस जगह को धरती की सबसे सूखी जगह के रूप में जाना जाता है। कुछ क्षेत्रों में हर साल 1 मिमी से भी कम बारिश होती है। रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में कभी भी बारिश दर्ज नहीं की गई है, जो इसे जरा सा भी नरम बना सके।
मैकमुर्डो घाटियां
अंटार्कटिका की इन घाटियों को ड्राई वैलीज के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह में लगभग कोई बारिश नहीं होती है और यह सूखी, बंजर चट्टान से ढका हुआ है। बर्फ और हिम की कमीं यहां हवाएं 200 मील प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती हैं।
असवान
मिस्त्र न्युबिन रेगिस्तान में मौजूद एक ऐसी जगह है जहां बहुत कम बारिश होती है। जहां औसतन हर साल लगभग 1 मिमी बारिश होती है। यह जगह अपने शुष्क जलवायु और उच्च तापमान के लिए जाना जाता है, जो इसे अफ्रीका के सबसे गर्म और शुष्क स्थानों में से एक बनाता है।
सहारा रेगिस्तान
अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा गर्म माना जाता है। यहां के कुछ हिस्सो में सालाना 25 मिमी से भी कम बारिश होती है। रेगिस्तान की विशेषता विशाल रेत के टीले और चट्टानी पठार है।
लूत रेगिस्तान
ईरान का लूत रेगिस्तान या दश्त-ए-लूत न केवल सबसे शुष्क स्थानों में से एक है, बल्कि सबसे गर्म स्थानों में से भी एक है। रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में लगभग कोई वर्षा नहीं होती है। यहां का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
नामीब रेगिस्तान
दुनिया के सबसे पुराने रेगिस्तानों में से एक है और यह बेहद शुष्क है। जहां कुछ इलाकों में सालाना 10 मिमी से भी कम बारिश होती है। तटीय रेगिस्तान अपने ऊंचे रेत के टीलों और कोहरे की नमी के लिए जाना जाता है।
इका
पेरू के सेचुरा रेगिस्तान में इका बेहद शुष्क है। जहां सालाना बारिश 2 मिमी से भी कम होती है। यह जगह अपनी शुष्क जलवायु और हुआकाचिना ओएसिस के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
National Girl Child Day 2025: 6 Legal Rights For Girl Child In India