ये हैं भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे राजनेता


By Mahima Sharan28, Jan 2025 12:07 PMjagranjosh.com

भारत के सबसे पढ़े-लिखे राजनेता

अपनी पसंद का कैंडिडेट चुना बेहद ही जरूरी है, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि हम किसे वोट देते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसलिए जिम्मेदार मतदाताओं के रूप में यह पता होना चाहिए की हम किसे वोट दे रहे हैं। वैसे तो किसी भी कैंडिडेट को उनकी काबिलियत और पिछले कार्यों के अनुसार चुनना चाहिए, लेकिन इसी बात पर आज हम भारत के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राजनेताओं के बारे में बताएंगे-

पी चिदंबरम

पी चिदंबरम की पढ़ाई में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) से एमबीए, मद्रास यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज से एलएलबी और मद्रास यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीएससी किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से नफिल्ड कॉलेज से डी.फिल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक ट्रिपोस, पंजाब यूनिवर्सिटी से एम.ए. इकोनॉमिक्स, पंजाब यूनिवर्सिटी से बी.ए. इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

शशि थरूर

शशि थरूर ने टफ्ट्स विश्वविद्यालय से एम.ए., एम.ए.एल.डी. और पी.एच.डी., दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. इतिहास से पढ़ाई की है।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एल.एल.एम., दिल्ली के कैंपस लॉ विश्वविद्यालय से एल.एल.बी., दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से एम.ए. इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. इतिहास की पढ़ाई की है।

डॉ. जितेंद्र सिंह

डॉ. जितेंद्र सिंह, वर्तमान में साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री और मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मेडिसिन में एम.बी.बी.एस. और एम.डी., और मधुमेह और एंडोक्रिनोलॉजी में मधुमेह (एमएनएएमएस) में फेलोशिप भी है।

भारत के ये राजनेता सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बुद्धिमान लोगों में पाए जाने वाले 7 बेहतरीन गुण