ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स


By Priyanka Pal24, Dec 2024 06:00 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट्स के बारे में, यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स के बारे में।

फ्रोजन हाउते चॉकलेट

इस चॉकलेट की खासियत यह है कि इसमें 23 कैरेट सोना होता है। इसी के साथ चॉकलेट हीरे के साथ सोने के बर्तन में सर्व किया जाता है।

गोल्डन स्पेकल्ड चॉकलेट एग

इस चॉकलेट की कीमत 7 लाख से 78 हजार रुपये तक होती है। इसमें भी सोना डाला जाता है, इसमें करीब 45 किलो की यह चॉकलेट 2 फीट लंबी, दो इंच चौड़ी होती है।

ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्स्ट्रा ऑर्डिनेयर

इसकी कीमत 4.3 लाख रुपये है। इसकी खासियत की बात करें तो यह आईटीसी की इस लग्जरी चॉकलेट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉड में आ चुका है।

चोकोपोलॉजी चॉकलेट ट्रफल

इसकी कीमत 1 लाख 89 हजार रुपये तक हो सकती है। डेनमार्क में यह चॉकलेट ट्रफल से तैयार की जाती है, जो आसानी से नहीं मिलती।

विस्पा गोल्ड रेप्ड चॉकलेट

इसकी कीमत 1 लाख 18 हजार रुपये होती है। कैडबरी की यह चॉकलेट सोने की पत्तियों से लिपटी होती है।

अमेदेई चुआओ

इस चॉकलेट की कीमत 6700 रुपये प्रति 50 ग्राम है। यह वेनेजुएला के चुआओ क्षेत्र से मिले दुर्लभ कोको बीन्स से बनती है।

रिचुअल चॉकलेट बोरबॉन बैरल एज्ड बार

इसकी कीमत 1400 रुपये प्रति 60 ग्राम है। अमेरिका में ये चॉकलेट ओक की लकड़ी से बने बैरल्स में कई सालों तक रखकर बनाई जाती हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Christmas 2024: Check Out 7 Amazing Christmas Tree Decor Ideas