दुनिया के सबसे महंंगे सिक्के, कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप


By Priyanka Pal28, Dec 2024 03:30 PMjagranjosh.com

आज जहां दुनिया UPI करती है, वहीं पहले कागज से बने पैसों और सिक्कों के जरिए बड़े - बड़े व्यापारों को किया जाता था। आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया के सबसे पुराने और महंगे सिक्कों के बारे में।

सेंट गौडेन्स डबल ईगल

इस सिक्के को 1907 से लेकर 1933 में बनाया गया, आज इस सिक्के के केवल 12 पीस बचे हुए है। अमेरिका में हुई एक नीलामी में इसके 1 सिक्के की कीमत 163 करोड़ रुपये लगाई गई।

फ्लोइंग हेयर डॉलर

इस सिक्के को 1794 में संघीय सरकार की ओर से जारी किया गया, यह पहला डॉलर सिक्का था। इसकी कीमत आज 107.57 करोड़ रुपये है।

ब्रैशर डबलून

इस एक सिक्के की कीमत 80 करोड़ रुपये हैं, दुनिया में ऐसे कुल 7 सिक्के ही बचे हैं। इस सिक्के को 1787 में न्यूयॉर्क के एक सोनार इफ्रेम ब्रेशर ने करवाया था।

फ्लोरिन

अपनी खास डिजाइन की वजह से इन दुर्लभ सिक्कों को बेशकीमती माना जाता है, नीलानी में इसका 1 सिक्का 55.08 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

गोल्ड दिनार

उमय्यद साम्राज्य के काल में इस सिक्के का निर्माण किया गया था। इसके 1 सिक्के की कीमत 43.78 करोड़ रुपये है।

कैनेडियन गोल्ड मेपल लीफ

यह सिक्का शुद्ध सोने का है, इस एक सिक्के की कीमत 42.95 करोड़ रुपये थी। नीलामी के समय इस सिक्के की कीमत का पता लगाया गया।

पुर्तगाली 400 रीस

1797 में पुर्तगाल सरकार ने इसे अपना पहला कागजी पैसा माना था। इसके बाद 1807 में यह पहला सिक्का जारी हुआ। इस सिक्के की कीमत 40 करोड़ रुपये है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Most Beautiful Digital Libraries For Students To Visit In 2025