दुनिया के इन 6 महंगे फलों के नाम सुनकर रह जाएंगे दंग


By Mahima Sharan07, Oct 2024 04:13 PMjagranjosh.com

दुनिया के सबसे महंगे फल

वैसे तो दुनिया में कई तरह के फल पाएं जाते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो बहुत ही महंगे होते हैं और ये फल जल्दी से उपलब्ध भी नहीं हो पाते।

युबारी खरबूजा

युबारी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है। यह सिर्फ़ जापान में ही उगाया जाता है। लोग त्योहारों के दौरान इस फल को तोहफे के तौर पर भी देते हैं।

डेंसुके तरबूज

गर्मी के मौसम में भारत में तरबूज बहुत उपलब्ध होते हैं, लेकिन डेंसुके तरबूज की खेती जापान के उत्तर-पूर्वी द्वीप पर की जाती है। इसे काला तरबूज भी कहा जाता है।

रूबी रोमन अंगूर

रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। यह फल भी जापान में ही पाया जाता है। यह भारत में बिकने वाले अंगूरों से तीन से चार गुना बड़ा होता है।

लॉस्ट गार्डन ऑफ़ हेलिगन, अनानास

लॉस्ट गार्डन ऑफ़ हेलिगन की खेती इंग्लैंड के 'लॉस्ट गार्डन ऑफ़ हेलिगन' में होती है। यह भी दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है।

सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी अपने अनोखे स्वाद और बनावट के लिए बहुत लोकप्रिय फल है। लेकिन जब बात सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी की आती है, तो इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। यह फल जापान में भी उगाया जाता है।

डेकोपोन साइट्रस

डेकोपोन साइट्रस में बीज नहीं होते और इस फल का स्वाद बहुत मीठा होता है। इस फल की खेती सबसे पहले 1972 में की गई थी। हालांकि, ये फल आसानी से उपलब्ध नहीं होते।

क्या आप खरीदना चाहेंगे ये फल? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Desk Plants That Maintain Positivity At Workplace