By Mahima Sharan16, May 2025 06:53 PMjagranjosh.com
भारत के सबसे महंगे स्कूल
भारत में कुछ ऐसे भी स्कूल मौजूद है, जिनकी फीस अच्छे-अच्छों की जेब ढ़ीली कर सकती है। आज हम आपको उन स्कूलों के बारे में बताएंगे-
वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी
हिमालय में बसा, वुडस्टॉक स्कूल सबसे महंगे स्कूलों की लिस्ट में पहले स्थान पर आता है। इस स्कूल की सालाना फीस ₹15-17 लाख के आस-पास की है। यह स्कूल वर्ल्ड क्लास आईबी एजुकेशन और ग्लोबल लर्निंग के लिए जाना जाता है।
द दून स्कूल, देहरादून
भविष्य के नेताओं को आकार देने के लिए जाना जाने वाला, द दून स्कूल एक ऑल-बॉयज बोर्डिंग इंस्टीट्यूट है। जिसकी की सालाना फीस ₹12.5-14 लाख के आस-पास की है।
सिंधिया स्कूल, ग्वालियर
सिंधिया स्कूल, ग्वालियर किले के अंदर स्थित है, जिसकी फीस ₹12 लाख प्रति वर्ष है और यह छात्रों को मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम से जोड़ता है।
गुड शेफर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ऊटी
ऊटी के सुंदर पहाड़ियों में स्थित गुड शेफर्ड इंटरनेशनल स्कूल की फीस भी आसमान छूने वाली है। यह स्कूल बच्चों को सभी प्रीमियम सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करता है।
मेयो कॉलेज, अजमेर
यह स्कूल शाही विरासत को दर्शाता है। जहां की फीस ₹6.5-13 लाख तक की है। इसके साथ ही यहां बोर्डिंग की सुविधा भी मौजूद है।
इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई
मुंबई का इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल आईबी-मान्यता प्राप्त है। यहां की फीस ₹10 लाख प्रति वर्ष है, जो नई सोच पर जोर देता है।
महंगे होने के साथ-साथ ये स्कूल बच्चों के पढ़ाई के लिए बेस्ट माने जाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ