कमजोर छात्रों को सुधारने के लिए सबसे शक्तिशाली टिप्स


By Mahima Sharan31, Mar 2024 03:01 PMjagranjosh.com

बच्चों की कमियों को निखारना

हम सभी में कुछ न कुछ कमियां होती है। कोई भी परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन हम चाहे तो उन कमियों को निखार जरूर सकते हैं। कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते हैं, ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों के कमियों को सुधार सकते हैं।

उनकी कमी को पहचाने

शिक्षक या पेरेंट्स के तौर पर यह समझना बेहद ही जरूरी है कि आपके बच्चों को किस विषय में समस्या हो रही है। जब तक आपको प्रॉब्लम का पता नहीं चलेगा तब तक आप उसका सॉल्यूशन नहीं निकाल सकते।

उदाहरण के साथ समझाइए

हर बच्चा समझने में एक समान नहीं हो सकता। इसलिए जटिल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए बच्चों को एक उदाहरण दे। उदाहरण के साथ बच्चे आसानी से कुछ भी समझ सकते हैं। इसलिए सभी लेसन के साथ एक एग्जांपल सेट करने का प्रयास करें।

प्रोत्साहन और प्रेरणा पर ध्यान दें

कमजोर छात्रों का मजाक उड़ाना उनके कॉन्फिडेंस को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। इसलिए बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांटने या मजाक उड़ाने की जगह उन्हें समझाए और मोटिवेट करें।

छोटे समूह में चर्चा और सीखना

कुछ बच्चों के लिए अकेले पढ़ना आसान नहीं होता वैसे में उन्हें ग्रुप में पढ़ाए। ग्रुप डिस्कशन बच्चों पर पॉजिटिव प्रभाव डालता है। बच्चों को ग्रुप डिस्कशन का हिस्सा बनाए इससे उनका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है।

प्रभावी फ़्लोचार्ट

अगर बच्चा चीजों के पढ़कर समझने में असमर्थ है तो उन्हे फ्लोचार्ट की मदद से समझाने का प्रयास करें। फ्लो चार्ट और विजुअल कॉन्सेप्ट बच्चों की सीखने की क्षमता को अधिक बढ़ता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी पढ़ाई में तेज हो जाए तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

इन 10 अच्छी आदतों से मिलती है दिल- दिमाग को शांति