IPL इतिहास में जीत हासिल करने वाले 8 इंडियन कैप्टन


By Priyanka Pal05, Apr 2024 07:42 PMjagranjosh.com

एम एस धोनी

भारतीय कप्तानों की सूची में सबसे ज्यादी जीत हासिल करने वाले कैप्टन की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा शुमार रहता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान ने 226 मैचो में 133 जीत के साथ करियर खत्म किया।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 45 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 34 में जीत मिली है। रोहित की कप्तानी में भारत ने 77.27 फीसदी मैच जीते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है।

गौतम गंभीर

IPL के बेस्ट कैप्टन की लिस्ट में गौतम गंभीर नाम भी शुमार है। गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल भी जीता है।

विराट कोहली

कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 123 मैचों में 66 जीत हासिल की और चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2013 में RCB के कप्तान के रूप में पद संभाला था। विराट ने IPL 2021 के बाद अपने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

सचिन तेंदुलकर

सचिन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 51 मैचों में 30 बार जीत हासिल की थी। उन्होंने IPL साल 2008 से 2011 तक MI की कप्तानी की। सचिन ने साल 2013 में ट्रॉफी जीतने के बाद IPL से सन्यास दे दिया।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर अपनी 30वीं जीत दर्ज कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। अय्यर ने अपने कप्तानी की शुरूआत दिल्ली कैपिटल्स से की और अब कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने साल 2018 के समय कप्तान के रूप में गौतम गंभीर की जगह ली।

ऋषभ पंत

प्लेयर को IPL 2024 में भाग लेने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। 2021 में लीडर नियुक्त होने के बाद पंत कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के 12वें कप्तान बन गए। तब से उन्होंने 30 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 16 जीते, 13 हारे और एक मौके पर मैच टाई हुआ।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

तेज दिमाग के लिए 7 इंडोर गेम्स