दुनिया के शाकाहारी देश कौन से हैं?


By Priyanka Pal17, Aug 2024 02:07 PMjagranjosh.com

दुनिया के 7 शाकाहारी देश

यूनेस्को 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया के उन 7 देशों के बारे में, जहां के लोग सबसे ज्यादा शाकाहारी हैं।

भारत

भारत में कुल जनसंख्या 141.72 करोड़ है और यहां शाकाहारी खाने वालों की संख्या 20 से 39 प्रतिशत है। भारत शाकाहारी देशों की रैंक में पहले नबंर पर है।

मैक्सिको

दूसरी रैंक हासिल करने वाले देश मैक्सिको में शाकाहारी खाना खाने वालों की संख्या 19 प्रतिशत है। जबकि यहां की कुल जनसंख्या 12.75 करोड़ है।

ब्राजील

यहां की कुल जनसंख्या 21.53 करोड़ है, तो वहीं शाकाहारी व्यंजन खाने वालों की संख्या 14 प्रतिशत जिसकी वजह से यह देश तीसरे स्थान पर आता है।

ताइवान

यहां कुल जनसंख्या 2.36 करोड़ और शाकाहारी पसंद करने वालों की संख्या 13.5 प्रतिशत है। यह रैंकिंग में चौथे नंबर पर है।

इजराइल

शाकाहारी खाना खाने वालों की संख्या 13 प्रतिशत, यहां की कुल जनसंख्या 95.6 लाख है। यूनेस्कों के अनुसार शाकाहारी देशों की लिस्ट में इसका स्थान 5वां है।

ऑस्ट्रेलिया

6वीं रैंक हासिल करने वाला ऑस्ट्रेलिया में कुल जनसंख्या 2.6 करोड़ है। यहां शाकाहारी व्यंजन खाना - खाना 12.1 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं।

अर्जेंटीना

यहां की कुल जनसंख्या 4.62 करोड़ है, शाकाहारी खाना – खाने वालों की संख्या 12 प्रतिशत। यह देश शाकाहारी की लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Rare Reptiles Around The World