By Priyanka Pal02, Feb 2024 06:00 AMjagranjosh.com
रनबीर कपूर के विचार
बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर सुपरहिट फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करने वाले एक्टर को कौन नहीं जानता। जानिए उनकी सफलता का राज।
प्रजेंस ऑफ माइंड
रनबीर का मानना है कि जो लोग सिर्फ प्रजेंस ऑफ माइंड से अपना पूरा काम करते हैं। उन्हें सफलता जरूर मिलती है।
एक्टिंग
इसे आप घर पर रहकर नहीं सीख सकते और ना ही किसी सीन के लिए तैयार होकर जा सकते हैं। आप वहां पहुंचते हैं, कई बार खुद का मजाक बनाते हैं, उस लम्हे के साथ ईमानदार रहते हैं। तब जाकर कुछ अच्छा काम कर पाते हैं।
बेहतर
रनबीर अपनी एक्टिंग में बेहतर तभी कर पाते हैं जब वे सिर्फ अपने उस शॉट के बारे में सोचते हैं। जिसमें उन्होंने अच्छा नहीं किया और बेहतर करने की उम्मीद करते हैं।
क्रिएटिव
रनबीर के अनुसार अगर आप क्रिएटिव बनना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको एकाग्रता, प्रकृति और समझौते इनसे जूझना ही पड़ेगा।
खुशी
आपका खुद को प्यार करना भी जरूरी है। खुश रहने के लिए किसी दूसरे इंसान पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आप जिंदा हो, इस अहसास के लिए भी आपको किसी पर निर्भर नहीं होना चाहिए।
एकांत
एकांत से आप अपने अंदर उतरते जाते हैं, आपको खुद के बारे में कई बातें समझ आती हैं। प्रकृति के साथ जुड़ाव भी जरूरी है। नेचर आपको शांत रखता है, संतुलित रखता है। आपको अहसास होगा कि दुनिया कितनी विशाल है। आप पैर जमीन पर रखना सीखेंगे।
Best Motivational Quotes By Zendaya On Success For Students