जीवन में हारकर सीखने वालों के लिए वरदान हैं ये विचार


By Priyanka Pal04, Apr 2024 07:48 PMjagranjosh.com

इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं जो असफल न हुआ हो। जीवन में हर कोई कभी न कभी और कहीं न कहीं तो फेल होता ही है। अक्सर जीवन में वही लोग सबसे आगे निकलते हैं जो फेल होने के बाद आगे बढ़ते हैं।

विजेता

जीवन में विजेता कुछ अलग नहीं करते परंतु वह चीजों को ही अलग तरीके से करते हैं। इसलिए एक फेल होकर चीजों को दूसरे तरीके से करना शुरू किजीए।

बहाने

यदि आप बहाने बनाते हैं मतलब सफल तो बनना चाहते हैं लेकिन कार्य करने से जी चुराते हैं। सफलता और बहाने कभी एक साथ नहीं हो सकते।

कोशिशे

कोशिश हमें अंतिम क्षण तक करनी चाहिए जीवन में सफलता मिले या ना मिले परंतु तजुर्बा तो मिलेगा ही।

बड़ी असफलता

हारना सबसे बड़ी असफलता नहीं है, परंतु हारने के बाद प्रयास करना छोड़ देना हमारी सबसे बड़ी असफलता है।

प्रयास

थोड़ी सी और दृढ़ता, थोड़ा सा प्रयास और जो एक निराशाजनक असफलता दिख रही है वह एक शानदार सफलता में बदल सकती है।

धारा को बदलो

मुठ्ठी भर संकल्पवान लोग जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं।

खिलाड़ी बनो

आपको जीवन में इतना मिलेगा कि आप सपने में भी नहीं सोच सकते, लेकिन उससे पहले अपने फील्ड के पक्के खिलाड़ी तो बनो।

ऐसी ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

जीवन में खुश रहने के लिए अपनाएं ये 8 कोट्स