आपकी सक्सेस में ये 8 मोटिवेशनल कोट्स देंगे साथ


By Priyanka Pal22, Feb 2024 06:00 AMjagranjosh.com

सक्सेसफुल कोट्स

हर गरीब परिवार में एक ऐसा सदस्य जरूर होता है। जो उस परिवार को गरीबी से निकालकर हाई क्लास फेमिलीमें बदल सकता है। आपकी फैमिली के लिए आप वो इंसान हो सकते हो।

नफरत

जीवन में नफरत रखना उन मूर्ख लोगों का काम है जिन्हें लगता है कि वे हमेशा के लिए जिंदा रहेंगे।

कर्म करें

इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आफ कितने दुखी हो, कितने उदास हो, कितने टूट चुके हो इसलिए आपका काम केवल एक ही होना चाहिए, कि आप किसी भी हालत में अपना काम ना छोड़ो।

उम्मीद

किसी की दया और एहसान के सहारे आप जिंदगी ज्यादा दिन नहीं जी सकते, इसलिए इसकी उम्मीद किए बिना अपनी जिंदगी जीना जारी रखें।

बहस से बचें

हर बार बहस करना ही एखमात्र ऑप्शन नहीं होता, आप चाहे तो सीधा ये भी बोल सकते हैं कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं।

मेहनत

जब भी आपको लगे कि आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा, तो खुद को एक चीज़ जरूर याद दिलाएं कि अभी भी कुछ ऐसी कमी है जो आपकी मेहनत में रह रही है।

टेंशन

जितना आप अपनी टेशन को सीरियस लेते हो, उतना सीरियस आपकी टेंशन को कोई नहीं लेता। इसलिए आपको भी टेंशन को सीरियस नहीं लेना चाहिए, क्योंकि टेंशन करने का नकारात्मक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा।

ऐसी ही मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बच्चों का मनोबल मजबूत करेंगे ये प्रेरक विचार