तेजी से कदम चूमेगी सफलता,एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार रखें याद


By Priyanka Pal14, Aug 2024 09:30 AMjagranjosh.com

भारत के मिसाइल मैन के विचार

एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन और कार्यों से करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। उनके कई प्रेरणादायक विचार लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज भी मार्गदर्शन देते हैं।

सपने

सच्चे सपने वही होते हैं जिनके लिए हम पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करें। अगर कोई सपना हमें चैन से सोने नहीं देता, तो वह हमारा असली सपना है।

सूरज की तरह चमकना

सफलता पाने के लिए मेहनत और कठिनाइयों का सामना करना जरूरी है। जैसे सूरज की रोशनी से पहले उसकी ऊर्जा उत्पन्न होती है, वैसे ही हमें भी सफलता से पहले खुद को तैयार करना होगा।

उपलब्धियां

डॉ. कलाम यह संदेश देते हैं कि असली खुशी और संतुष्टि उन उपलब्धियों से आती है जो मेहनत और लगन से हासिल की जाती हैं, न कि अस्थायी सुख-सुविधाओं से।

मुश्किलें

जीवन में आने वाली कठिनाइयां सामान्य हैं, लेकिन उन्हें झेलकर ही हम सच्ची सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आदतें

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं, और बदली हुई आदतें निश्चित रूप से आपका भविष्य बदल देंगी।

शिखर

शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

सक्सेस

सफलता की कहानियां मत पढ़िए, उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़िए, उससे आपको सफलता पाने के कुछ आइडियाज मिलेंगे।

वास्तविक दुख

असली खुशी और संतुष्टि वही है जो वास्तविकता में अनुभव की जाती है, न कि झूठे और अस्थायी सुखों से।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

कृति सेनन के ये विचार हर महिला को करेंगे प्रेरित