By Mahima Sharan04, Apr 2025 02:19 PMjagranjosh.com
युवाओं के लिए प्रेरक सबक
महेंद्र सिंह धोनी आज लाखों युवाओं के प्रेरणा के स्रोत है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। एक मीडियम क्लास फैमिली से आने के बावजूद भी धोनी के अपने सपनों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया। अपने लक्ष्य को लेकर वे इतने दृढ़ निश्चयी थे कि, उन्होंने रेलवे की नौकरी भी छोड़ दी। आज हम युवाओं के लिए उनके कुछ प्रेरक सबक लेकर आए है।
धैर्य बनाए रखें
धोनी का सबसे बड़ा ताकत उनकी सहन शक्ति है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, धोनी खेल के मैदान में कभी भी नहीं घबराते हैं। इसी तरह छात्रों को धैर्य बनाकर रखना चाहिए। परिस्थितियों से घबराने के बजाए, संयम रखें और शांति से हल निकाले।
अपनी गलतियों से सीखें
गलतियां सभी से होती है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि आप दोबारा प्रयास न करें। धोनी का मानना है कि गलतियां सीखने का एक तरीका है।
प्लानिंग
मैदान में आपने महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा पूरी रणनीति के साथ ही खेलते देखा होगा। उनकी प्लानिंग बहुत ही सटीक होती है। एक छात्र को भी कार्य शुरू करने से पहले एक रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।
लीडरशिप
धोनी अपनी कप्तानी के दौरान हर चीज का आकलन करते थे और उनकी यही आदत आज भी लोगों का दिल जीत लेते है। एक छात्र को भी अपना जीवन लीडर की तरह बनाना चाहिए। सही फैसले लेने से लेकर अपनी गलतियों को स्वीकार करना और पूरे टीम का मार्गदर्शन करना ही एक लीडर का कर्तव्य है।
खुद पर विश्वास रखें
जीवन में कुछ हासिल करना है, तो पहले अपने ऊपर विश्वास करना सीखें। धोनी को खुद पर विश्वास था और यही कारण है कि उन्होंने अपने दम पर इंडियन टीम में जगह बनाई। अगर आपको खुद पर विश्वास है, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको जीतने से नहीं रोक सकती है।
जीत-हार जिंदगी का हिस्सा है
हार और जीत सिक्के के दो पहलू की तरह होते है। अगर आप एक बार हार जाते हैं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप दोबारा जीत नहीं पाएंगे।
धोनी की ये बातें हम सभी के लिए सीख है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ