महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में किस पद पर हैं? जानें


By Priyanka Pal13, Feb 2025 07:24 PMjagranjosh.com

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम हैं। जिन्हें देश से लेकर विदेश तक में बड़ा मान सम्मान दिया जाता है। आज इस वेब स्टोरी में हम आपको बताने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में किस पद हैं।

बचपन का सपना

क्रिकेट में एक सफल करियर बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का आर्मी में शामिल होने का सपना भी पूरा हो गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। महेंद्री सिंह धोनी ने रांची के श्यामाली के DAV जवाहर विद्या मंदिर से स्कूल एजुकेशन पूरी की थी।

ग्रेजुएशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने बीकॉम की डिग्री हासिल करने के लिए कॉलेज में एडमिशन तो लिया था, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

सम्मान

धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

ट्रेनिंग

महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने ट्रेनिंग की। पैरा फोर्सेज के साथ बेसिक ट्रेनिंग की और पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी उन्होंने की है।

पैरा रेजिमेंट

सभी ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद ही उन्हें पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया। एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने बताया था कि बचपन से ही वो आर्मी में जाना चाहते थे।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Standup Comedian Samay Raina’s Impressive Networth