छात्र गांठ बांध लें मुंशी प्रेमचंद की ये बातें


By Priyanka Pal10, Apr 2025 06:00 AMjagranjosh.com

मुंशी प्रेमचंद की बातें

मुंशी प्रेमचंद हिंदी और उर्दू साहित्य के महान लेखक थे। उन्हें उपन्यास सम्राट भी कहा जाता था। उनकी कहानियां समाज, नैतिकता और इंसानियत को दर्शाती हैं। उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

कर्म ही असली पूजा है

वे मानते थे कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किया गया काम ही असली पूजा है। अगर आप अपने काम को पूरी लगन से करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी।

शिक्षा की पूंजी

मुंशी प्रेमचंद कहते थे कि शिक्षा ही इंसान की असली पूंजी है। जो दौलत और शोहरत से भी ज्यादा कीमती होती है।

सच्ची खुशी

उन्होंने अपनी कहानियों में दिखाया कि त्याग और सेवा से ही असली खुशी मिलती है। जो दूसरों के लिए जीता है, वही सबसे सुखी इंसान होता है।

इंसान की पहचान

वे कहते थे कि इंसान का असली मूल्य उसके कर्मों से पहचाना जाता है, न कि उसकी जाति या धन से।

सच का साथ

उन्होंने अपनी कहानियों में दिखाया कि सच बोलने वाले को कठिनाइयां तो आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सत्य की होती है।

कमजोरों की मदद करना

उनकी कहानियां गरीबों, किसानों और मजदूरों के संघर्ष को दिखाती हैं। वे मानते थे कि वास्तविक मानवता उन्हीं की सेवा में है, जो कमजोर और जरूरतमंद हैं।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

'The Courage to Be Disliked' बुक से लें 7 सबक