बढ़ाना है बच्चों का मनोबल? सुबह उठते ही पूछें ये चीजें


By Mahima Sharan20, Jan 2025 01:25 PMjagranjosh.com

सुबह की बातों का बच्‍चे पर असर

सुबह की बातचीत बहुत मायने रखती है, क्योंकि यह बच्चे के पूरे दिन की माहौल तय कर सकती है। आप अपने बच्चे से जो बात करेंगे, उससे बच्चे का मूड पर गहरा असर पड़ता। आइए जानते हैं सुबह की कौन सी बातें बच्चों के लिए जरूरी है।

आज आप किस बात को लेकर उत्साहित हैं?

क्रिएटिव प्लानिंग और एक्टिविटी को बढ़ाने के लिए पॉजिटिविटी पर ध्यान दें। इससे बच्चें आशावादी बनते हैं और आने वाले दिन के लिए एक समय के लिए एनर्जेटिक रहते हैं।

क्या आपको याद है कि हमने क्या योजना बनाई थी?

उन्हें तैयार और ऑर्गनाइज महसूस कराने में मदद करने के लिए दिन के प्लानिंग पर बात करें। यह उन्हें जिम्मेदारी और टाइम मैनेजमेंट स्किल को निखारने में मदद करता है।

आज आप किस बात के लिए आभारी हैं?

दिन की शुरुआत कृतज्ञता के साथ करें। यह आसान आदत बच्चों को उनके जीवन के सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने और खुशी को बढ़ाने में मदद करती है।

आज आप कैसे दयालु हो सकते हैं?

उनके द्वारा किए जा सकने वाले अच्छे के कार्यों के बारे में बात करें, जैसे किसी दोस्त की मदद करना या विनम्र होना। इससे उनकी सहानुभूति की भावना मजबूत होती है।

आज के लिए एक लक्ष्य क्या है?

बच्चों से रोजाना के लक्ष्य के बारे में पूछे की आज वे क्या हासिल करना चाहते हैं, जिससे उनके अंदर सुधार आएं। यह उपलब्धि की भावना को बढ़ावा देता है और उन्हें पर्सनल ग्रोथ पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।

इन बातों के साथ आप बच्चों का मनोबल बढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ये संकेत बताते हैं कि Board Exams के लिए तैयार हैं आप