नागार्जुन कितने पढ़े-लिखे हैं?


By Mahima Sharan29, Aug 2024 01:07 PMjagranjosh.com

नागार्जुन अक्किनेनी

तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी आज 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यहां उनके करियर और एजुकेशन के बारे में कुछ जानकारी दी गई हैं।

प्राइमरी स्कूल एजुकेशन

उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पुरी की और लिटिल फ्लावर जूनियर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया, दोनों हैदराबाद में ही हैं।

कॉलेज

नागार्जुन ने शुरू में मद्रास में अन्ना विश्वविद्यालय के तहत गुइंडी के इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की एक साल की पढ़ाई पूरी की।

हाई एजुकेशन

नागार्जुन ने बाद में मिशिगन के यप्सिलंती में ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

फैमली

फरवरी 1984 में, नागार्जुन ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी. रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी किया। बाद में दोनों का 1992 में तलाक हो गया।

नागार्जुन तेलुगु स्टार नागा चैतन्य के पिता भी हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

एक छात्र के जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है?