National Education Day: कौन थे मौलाना अबुल कलाम आजाद?
By Mahima Sharan11, Nov 2024 11:11 AMjagranjosh.com
मौलाना अबुल कलाम आजाद
मौलाना अबुल कलाम आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ था, जिसके बाद ही उनका पूरा परिवार भारत में बस गया। हर साल उनके जन्मदिन को नेशनल एजुकेशन डे के तौर पर मनाया जाता है।
घर पर ही ली शुरुआती शिक्षा
अबुल कलाम बचपन से ही काफी बुद्धिमान थे और उन्हें अरबी, फारसी, और उर्दू भाषाओं में काफी रूचि थी, इसलिए उन्होंने अपनी शुरुआती घर पर ही पूरी की। उन्होंने न केवल इस्लामी शिक्षा हासिल की बल्कि साइंस और फिलॉसफी जैसे मॉडर्न सब्जेक्ट में भी पढ़ाई की है।
स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
मौलाना अबुल कलाम में भारतीय स्वतंत्रता में अमूल्य योगदान दिया है। अपनी लेखन और भाषणों के जरिए उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने देशवासियों के मन में आजादी की भावना जगाई।
स्वतंत्रता संग्राम में जुड़े
आजाद ने अल-हिलाल और अल-बलाघ जैसी न्यूज एजेंसी में संपादन के तौर पर काम किया और अपनी लेखनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन की नीतियों की काफी आलोचना की, जिसके दम पर उन्होंने भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम में जोड़ने का काम किया। वे महात्मा गांधी के आदर्शों से बेहद ही प्रभावित थे और आंदोलनों मे हिस्सा भी लिया।
शिक्षा मंत्री के रूप में योगदान
स्वतंत्रता के बाद आजाद को भारत के पहले शिक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया। वे 1947 से 58 तक शिक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त थे, जहां उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं। उन्होंने आईआईटी, आईआईएससी और यूजीसी जैसी संस्थानों की स्थापना की है। उनका मानना था कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है, इसलिए उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर बल दिया।
नेशनल एजुकेशन डे का महत्व
मौलाना आजाद का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है, इसलिए उनके जन्मदिन को नेशनल एजुकेशन डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रतिबद्धता और देश की प्रगति में शिक्षा के उद्देश्य को बढ़ाना है।
मौलाना अबुल कलाम आजाद का भारती की शिक्षा में बड़ा योगदान रहा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
What Food Is The Most Commonly Eaten In The World?