By Priyanka Pal15, Dec 2024 08:03 AMjagranjosh.com
रात में चमकते जुगनुओं के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या उन्हीं की तरह पूरी दुनिया में पाए जाने ऐसे ही कई जीवों के बारे में जानते हैं क्या आप? आगे जानिए
शैवाल
समुद्र में पाया जाने वाला शैवाल रात के अंधेरे में खूब चमकता है। जब शैवाल चलता है तो नीली चमक दिखाई देती है।
कोरल
इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो रात में समुद्र के अंदर हल्का सा चमकता है। इसी चमक के कारण यह सूर्य की किरणों से बच पाता है।
जुगनू
यह रात को चमकते हैं, यह काम जुगनू इसलिए करता है ताकि वह अपने साथी को आकर्षित कर सकें और शिकार से बच सकें।
मछलियां
मछलियों की कुछ प्रजातियां गहरे समुद्र में अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए चमकती हैं।
फंगस
यहर बहुत प्रकार के होते हैं, इनमें से फॉक्सफायर नाम का फंगस अंधेरे में चमकता है। यह जंगल में हरी रोशनी छोड़ता है।
जेलीफिश
इसे जेलीफिश या मेडूसा भी कहते हैं जिसे पानी में रहना पसंद होता है। यह अपनी चमक से शिकारी को डराने के लिए करती हैं।
ऑक्टोपस
यह भी एक चमकदार जीव है, जो अपने शिकारियों को धोखा देने में बहुत माहिर माने जाते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।