बुद्धि से तेज होगा बच्‍चा, बताएं नवरात्रि के बारे में ये बातें


By Mahima Sharan20, Oct 2023 10:14 AMjagranjosh.com

दुर्गा पूजा

भारत में विभिन्न तरह से त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं सभी त्योहारों के अपने महत्व और विशेषता होती हैं। इन्हीं में एक पावन पर्व है नवरात्री।

बच्चों का मनपसंद त्योहार

बच्चों को यह त्योहार बहुत ही पसंद आता है क्योंकि इस समय स्कूलों की छुट्टी होती है साथ ही यह समय बच्चों के लिए मस्ती मौज का होती है उन्हें मेलों और पंडालों में घूमने का मौका मिलता है

नवरात्रि का महत्व

लेकिन मौज मस्ती से परे बच्चों के लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का क्या महत्व है। क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और दसवीं पर रावण का दहन किया जाता है।

नवरात्रि का अर्थ

नवरात्री संस्कृत के 2 शब्दों से मिलकर बना है। नव जिसका अर्थ है नौ और रात्री जिसका अर्थ है रात। यह ये संकेत देता है कि नौ दिनों कर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसे नौ रातों का त्योहार भी कहा जाता है।

मान्यता

ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में देवी दुर्गा के 9 रूपों में अपार शक्ति होती है और जब सभी शक्ति मिल जाती है तो वो मां दुर्गा का स्वरूप ले लेती हैं।

देवी के स्वरूप

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

क्यों मनाई जाती है नवरात्री

ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। देवी दुर्गा ने ये रूप राक्षसों का अंत करने के लिए धारण किया था। इसी लिए इन नौ दिनों में धूम-धाम से मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

होती है तरह-तरह की पूजा

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दिन वाहन, मशीन, कंप्यूटर, किताबों की भी पूजा की जाती हैं।

भारत में कितने प्रकार के हैं म्यूचुअल फंड? देखें लिस्ट