By Priyanka Pal06, Apr 2024 12:00 PMjagranjosh.com
बुक्स में हुए बदलाव
NCERT यानी नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कक्षा 12वीं की इतिहास के कंटेंट में बदलाव किया है। इसमें सिंधु घाटी सभ्यता के चैप्टर्स के फैक्ट्स अपडेट किए गए हैं।
लेटेस्ट अपडेट
NCERT द्वारा किए गए बदलावो में क्लास 12 की थीम्स इन इंडिया हिस्ट्री - पार्ट 1 के चैप्टर 1 - ईंटें, मोती और हड्डियां में अपडेट देखने को मिला है।
नई किताबों में बदलाव
हाल ही में हुई DNA स्टडीज और रिसर्च के बाद ये माना गया है कि आर्य अप्रवास का सिद्धांत पूरी तरह सही नहीं है।
सिंधु घाटी सभ्यता
राखीगढ़ी साइट से मिले एविडेंस से कहा जा सकता है कि सिंधु घाटी सभ्यता में रहने वाले लोग ही आर्य थे और आर्य अप्रवास की थ्योरी गलत है।
सबूतों के आधार पर बुक्स में बदलाव
हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले DNA अवशेष के बाद हड़प्पा सभ्यता के लगातार 5000 सालों तक जीवित रहने के सबूत मिले हैं।
अप्रवासन की थ्योरी
NCERT ने आर्य अप्रवासन की थ्योरी को रिजेक्ट करते हुए तीन नए पैराग्राफ एड किए हैं। हड़प्पावासियों के मिले सबूतों के आधार पर पाठ्यक्रम के पैराग्राफों को बदल दिया गया है।
सांस्कृतिक इतिहास
हड़प्पावासियों ने कहां से किस क्षेत्र की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था आदि बातों के अलावा उनकी सांस्कृतिक इतिहास को भी समझने का नए तरीके से मौका मिलेगा।
नए बदलाव
पुरातात्विक साइट्स पर मिले DNA और अवशेष के आधार पर ये बदलाव किए गए हैं। NCERT से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि नई खोज के बाद किताबों में सुधार करना जरूरी है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।