छात्रों को जरूर अपनानी चाहिए नीम करोली बाबा की ये आदतें


By Mahima Sharan27, Jan 2025 04:19 PMjagranjosh.com

नीम करोली बाबा की आदतें

आज के समय में नीम करोली बाबा को महान आध्यात्मिक गुरु का दर्जा दिया गया है। देश-दुनिया से लोग उनके दर्शन के लिए आते हैं। उनकी सीख भी हर किसी को प्रभावित करती हैं। आज हम आपको नीम करोली बाबा के 5 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे हर छात्र को अपने जीवन में जरूर अपनानी चाहिए-

प्रार्थना से दिन की शुरुआत

नीम करोली बाबा के अनुसार छात्र जीवन में दिन की शुरुआत हमेशा प्रार्थना के साथ करनी चाहिए। इससे उनके अंदर आभार व्यक्त करने की भावना पैदा होती है। वे पूरा दिन शांत और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

दिनचर्या बनाना

नीम करोली बाबा के अनुसार हर बच्चे को नियमित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। बच्चों को एक दिनचर्या में ढालने का प्रयास करें, जिसमें समय पर सोना, जागना, पढ़ना और खेलना शामिल है।

मदद की भावना

दूसरों की मदद करना इंसान का कर्तव्य है। बच्चों को शुरुआत से ही जिम्मेदार बनाए और दूसरी के तरफ मदद का हाथ बढ़ाने के लिए कहें।

ध्यान और योग

रोजाना कम से कम 10-15 मिनट तक योग और ध्यान की आदत डालें। इससे आपको शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है, दिमाग शांत रहता और आप चीजों को क्रिएटिव तरीके से देख पाते हैं।

कहानियों से नैतिक शिक्षा

छात्र जीवन में नैतिक शिक्षा का ज्ञान होना बेहद ही जरूरी है, इसके लिए माता-पिता प्रेरक कहानियों का सहारा भी ले सकते हैं।

नीम करोली बाबा की ये बातें हर बच्चे को आगे बढ़ने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

जीवन में नई दिशा दिखाती हैं कलाम साहब की ये बातें