माता-पिता के सख्त रवैये से बच्चों पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव


By Mahima Sharan24, Nov 2024 09:45 AMjagranjosh.com

सख्त पेरेंटिंग के नुकसान

बच्चों को अनुशासित बनाने के लिए माता-पिता का कर्तव्य होता है, इसके लिए वे कई बात बच्चों के साथ सख्त भी हो जाते हैं। हालांकि माता-पिता का इरादा अच्छा होता है, लेकिन कई बार हद से ज्यादा सख्ती बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं।

खराब शैक्षणिक प्रदर्शन

जब माता-पिता उच्च शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उन पर दबाव डालते हैं, तो दबाव का विपरीत प्रभाव हो सकता है।

बढ़ी हुई चिंता

माता-पिता के नियंत्रण का उच्च स्तर लगातार दबाव और असफलता के डर का माहौल बना सकता है, जिससे चिंता हो सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य में परेशानी

असफलता के डर और सख्त पालन-पोषण से होने वाली यह चिंता डिप्रेशन जैसी लंबी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

खराब निर्णय लेने का कौशल

सख्त माता-पिता अक्सर अपने बच्चे को अपने निर्णय लेने की अनुमति नहीं देते हैं, जिसके कारण भविष्य में उन्हें परेशानी होती है।

खराब सोशल लाइफ

जब आप लगातार अपने बच्चों की तुलना दूसरों से करते हैं, तो इससे उनका आत्म-सम्मान कम होता है, जहां वे खुद को दूसरों से कमतर समझते हैं।

माता-पिता की छोटी से छोटी बात भी बच्चे के मानसिक विकास को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 6 Psychological Tricks To Win Any Argument