By Priyanka Pal27, Apr 2024 11:05 AMjagranjosh.com
भारत विभिन्नताओं से भरा देश है, यह सांस्कृतिक रूप से विशाल है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के पड़ोसी देशों के नाम और इसकी राजधानियां।
पाकिस्तान
भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद पाकिस्तान भारत से अलग हो गया था। पाकिस्तान, दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश, दक्षिण एशिया में स्थित है। इस पड़ोसी देश की राजधानी इस्लामाबाद।
अफगानिस्तान
भारत के इस पड़ोसी देश को जिसे मध्य एशिया में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। POK अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है। इसकी राजधानी काबुल है।
नेपाल
इसे फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल के रूप में जाना जाता है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है। नेपाल में दुनिया के दस सबसे ऊंचे पहाड़ों में से आठ हैं।
चीन
पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना यह देश पूर्वी एशिया में स्थित है। यह देश में सबसे अधिक आबादी वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी बीजिंग है।
भूटान
इसे किंगडम ऑफ भूटान के रूप में जाना जाता है। इसकी राजधानी थिम्पू है, यह भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है।
बांग्लादेश
पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश यह दक्षिण एशिया में स्थित है। यह देश भारत के राज्य असम, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिम बंगाल बांग्लादेश से अपनी सीमा साझा करते हैं।
म्यांमार
द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ म्यांमार के रूप में इसे जाना जाता है। म्यांमार का क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किमी है और यह मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशियाई राज्यों में सबसे बड़ा है।
श्रीलंका
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका, भारत के दक्षिणी क्षेत्र के पास यह स्थित है। श्रीलंका की दो राजधानी हैं, देश की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो है जब कि दूसरी ओर श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी देश की विधायी राजधानी है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
World Art Day 2024: क्या है इस साल का थीम? यहां जानिए