NIFT 2024 : सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई जारी, 5 फरवरी को CBT मोड में होंगे एग्जाम
By Priyanka Pal26, Jan 2024 12:07 PMjagranjosh.com
एजुकेशन न्यूज
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी 2024 एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटीमिएशन स्लिप जारी कर दी है। इसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2024 को किया जाएगा। जिसे उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड देना होगा। देश भर के 60 शहरों में होगें एग्जाम।
एडमिट कार्ड
NTA की ओर से अभी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई है। जिसके बाद NIFT प्रवेश परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
सब्जेक्ट
परीक्षा में बैचलर ऑफ डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं।
ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड
स्टेप 1 सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nift.ntaonline.in पर जाएं। होम पेज पर निफ्ट 2024 सिटी इंटिमेशन विंडो ओपन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2
अब स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी। अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें। निफ्ट 2024 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 3
इसे डाउनलोड करें। आगे के जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
CBSE Board Exam 2024: Benefits Of Studying In The Morning During Exam Time