By Mahima Sharan25, Apr 2024 04:25 PMjagranjosh.com
बुद्धिमान लोगों की आदत
हम सब एक दुसरे से अलग है। हमारे पर्सनैलिटी भी किसी से मेल नहीं खाती। कुछ लोग तेज होते हैं वहीं कुछ लोग बुद्धू, लेकिन इस दुनिया में पूछ केवल उन्हीं लोगों की है जो बुद्धिमान है। आज हम आपको बताएंगे कि बुद्धिमान लोग हर रात सोने से पहले क्या करते हैं।
मेडिटेशन
ध्यान एक अभ्यास है जिसमें एक व्यक्ति ध्यान और जागरूकता को प्रशिक्षित करने और मानसिक रूप से स्पष्ट और भावनात्मक रूप से शांत और स्थिर स्थिति प्राप्त करने के लिए एक तकनीक का उपयोग करता हैं। इसलिए बुद्धिमान लोग हर रात सोने से पहले माइंडफुल मेडिटेशन करते हैं।
वे पढ़ते है
विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि पढ़ना वह आखिरी काम है जो ज्यादातर सफल लोग सोने से पहले करते हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा लेकर बिल गेट्स तक हर रात सोने से पहले कुछ देर किताब जरूर पढ़ते हैं।
वे काम से दूर हो जाते हैं
पूरे 24 घंटे में कुछ देर अपने लिए निकालना बेहद ही जरूरी है। इसलिए सफल लोग रात में अपने सभी काम को बंद कर देते हैं। उस दौरान में काम के बारे में नहीं सोचते क्योंकि वे जानते हैं अच्छी प्रोडक्टिविटी के लिए खुद को समय देना बेहद ही जरूरी है।
फोन और सोशल मीडिया से दूर
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो एक झपकी में हमारा घंटों का किमती समय बर्बाद कर देता है। इसलिए सफल लोग रात के वक्त अपने फोन का इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि यह उन्हें उनके लक्ष्य से भटका सकता है।
वे परिवार के साथ समय बिताते हैं
पूरे दिन मशीन के तरह काम करने के बाद रात का समय परिवार के नाम करना ही बुद्धिमानी कहलाता है। इसलिए हर बुद्धिमान व्यक्ति सोने से पहले कुछ घंटे अपने परिवार के साछ मीठी-मीठी यादे बनाता है। इससे हैप्पी हार्मोंस जागते हैं।
वे उस दिन को दोहराते करते हैं
कई सफल लोग सोने से ठीक पहले उन तीन चीजों पर विचार करने या लिखने के लिए समय निकालते हैं जिनकी वे सराहना करते हैं। इससे उन्हें यह पता चलता है कि पूरे दिन में उन्होंने क्या प्रोडक्टिविटी वाली चीज है जो उन्हें उनके लक्ष्य में आगे बढ़ने में मदद करता है।
अगले दिन का लिस्ट
बुद्धिमान लोग समय की कीमत को समझते हैं इसलिए वे हर रोज सोने से पहले उन चीजों की लिस्ट तैयार कर लेते हैं जो उन्हें अगले दिन करना है। इससे उन्हें कार्य को प्राथमिकता देने में मदद मिलती है।
अगर आपको भी बुद्धिमान बनना है, तो इन आदतों को खुद में विकसित करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Psychological Tips To Build Confidence At Workplace